क्या LAPTOP को बिस्तर पर रखकर चलाने से वह जल्दी खराब हो जाता है!
 |
laptop kaise chalaye in hindi |
लोग लैपटॉप
का उपयोग अपनी
सुविधा के अनुसार
करते हैं। बहुत
कम लोग हैं
जो लैपटॉप का
उपयोग लैपटॉप स्टैंड
पर रखकर करते
हैं। कुछ लोग
लैपटॉप को अपने
पैरों पर रखकर
यूज करते हैं
परंतु बहुत बड़ी
संख्या में लैपटॉप को बिस्तर
पर रखकर यूज
करते हैं। सवाल
यह है कि
लैपटॉप को स्टैंड
पर रखने में, या पैरों
पर रखने में,या बिस्तर पर रखने
से इसकी उम्र
में कोई फर्क
पड़ता है। लैपटॉप
को बिस्तर पर
रखकर उपयोग करने
से वह जल्दी
खराब हो जाता
है।
LAPTOP को BED पर रखने से क्या नुकसान होगा?
 |
laptop ko kaise use kare |
राजकोट गुजरात के रहने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर किशोर सोनी बताते हैं कि लैपटॉप को आप कहीं पर भी रखकर यूज करें लेकिन यदि उसे रखने का तरीका गलत है तो लैपटॉप की उम्र यकीनन कम हो जाएगी। आपको एक बात ध्यान रखना चाहिए कि लैपटॉप के Fan की जाली किसी भी स्थिति में बंद ना हो। क्योंकि यदि ऐसा हुआ तो CPU गर्म होने लगेगा और लैपटॉप जल्दी से खराब हो जाएगा।
कैसे पता करें LAPTOP
का CPU गर्म हो रहा है?
 |
laptop ko kaise use kare |
नोएडा में रहने वाले अखिल कुमार सिंह पेशे से एमडी डॉक्टर है लेकिन टेक्नोलॉजी की काफी जानकारी रखते हैं। डॉक्टर सिंह बताते हैं कि अगर आप अपनी गोद मैं रख कर या फिर गद्दे में रखकर चलाते हैं तो इसे तुरंत बन्द कर दीजिए। लैपटॉप को किसी हार्ड सरफेस या मेटल सरफेस मैं रखकर चलना चाहिए। इसके अलावा साइड मैं गर्म हवा फेंकने वाली जाली बंद नहीं होनी चाहिए। आप लैपटॉप चलते वक़्त जालियों के बाहर हाथ रख कर देखें अगर गर्म हवा आ रही है तो फैन ठीक हैं। अगर नहीं आ रही है, तो लैपटॉप का उपयोग बन्द करके तुरंत मरम्मत के लिए भेज दें अन्यथा आपका लैपटॉप खराब हो सकता है।
LAPTOP को यूज करने का सबसे सही तरीका क्या है?
 |
laptop kaise chalaye in hindi |
लैपटॉप को आप अपने पैर पर रहे या बेड पर यदि आपने उसे उसके स्टैंड पर हैंग किया हुआ है तो किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। यदि आप अपने लैपटॉप की लंबी लाइट चाहते हैं तो लैपटॉप को उसके प्रॉपर स्टैंड पर रखकर यूज करें। स्टैंड को आप अपने पैरों पर रख सकते हैं, बिस्तर पर रख सकते हैं या फिर कहीं भी रख सकते हैं। लैपटॉप के स्टैंड में एक एक्स्ट्रा फैन होता है जो उसके सीपीयू को हमेशा कूल बनाए रखता है।
तो दोस्तों उम्म्मीद करता हूँ की यह पोस्ट पसंद आया होगा ! अगर पसंद आया हो और इस पोस्ट से कुछ सिखने को मिला हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि उसे भी ये जानकारी प्राप्त हो सकें!
अगर इसके बाद भी आपको कोई दिक्कत हो तो कमेंट में जरूर लिखे मै उसका जबाब देने की पूरी कोशिश करुगा !
Writeen By
MRK TECHNIC
0 टिप्पणियाँ